हमारे बारे में
सेवा ही हमारा संकल्प है, सहयोग ही हमारी शक्ति है।
प्रेम साई सेवा संस्थान, मावली एक गैर-लाभकारी, सामाजिक संगठन है जो समाज के हर वर्ग तक मानवता की भावना के साथ सेवा पहुँचाने का कार्य कर रहा है। संस्था का उद्देश्य न केवल ज़रूरतमंदों की सहायता करना है, बल्कि समाज में प्रेम, करुणा और सहयोग की भावना को जाग्रत करना भी है।
हमारी स्थापना का उद्देश्य
संस्था की शुरुआत इस विचार से हुई कि कोई भी व्यक्ति, पशु या पक्षी अपनी आवश्यकता की वस्तुओं से वंचित न रहे। मावली क्षेत्र के स्थानीय नागरिकों के सहयोग से यह सेवा अभियान आज एक जनआंदोलन का रूप ले चुका है।

पशु-पक्षी सेवा
गर्मी के मौसम में परिण्डों का वितरण, पशुओं के लिए पानी के प्याले व इलाज की सुविधा – यह हमारे सेवा भाव की पहचान है।

मेडिकल सहायता
मरीजों को व्हीलचेयर, ऑक्सीजन सिलेंडर, स्टेचर आदि निःशुल्क उपलब्ध करवाना। साथ ही, इलाज के बाद इन्हें वापिस जमा करवाना हमारी जिम्मेदारी और व्यवस्था का हिस्सा है।

वस्त्र एवं भोजन वितरण
हम पुराने लेकिन उपयोगी वस्त्र और जूते एकत्रित कर ज़रूरतमंदों तक पहुँचाते हैं। साथ ही, भोजन कूपन के माध्यम से गरीब और असहाय लोगों को भरपेट भोजन मिल सके, यह सुनिश्चित करते हैं।

शैक्षणिक सहयोग
प्रत्येक वर्ष 12वीं के बाद आगे पढ़ने वाले मेधावी छात्रों का चयन कर उन्हें नौकरी लगने तक स्टेशनरी, यूनिफॉर्म, बैग आदि की सहायता दी जाती है।

वृक्षारोपण अभियान
औषधीय पौधों का उत्पादन एवं वितरण जैसे – तुलसी, अशोक, मीठा नीम, नीमगिलोय आदि, पर्यावरण की सुरक्षा हेतु किया जाता है।
आपका सहयोग, किसी की मुस्कान
आइए, मिलकर सेवा का दीप जलाएं।”
प्रेम साई सेवा संस्थान, मावली — आपके सहयोग का सच्चा उपयोग।
आपका सहयोग बन सकता है किसी के लिए जीवनदान सदस्य बनें केवल ₹1000 वार्षिक सहयोग से। इससे अधिक सहयोग की कोई सीमा नहीं है।
