psssmavli@gmail.com
+91 88242 77441
+91 97844 51008

प्रेम साई सेवा संस्थान

एक कदम सेवा की ओर, एक दुनिया बदलाव की ओर

सेवा से समाज

हम निःस्वार्थ सेवा के माध्यम से एक ऐसा समाज बनाना चाहते हैं जहाँ हर व्यक्ति, पशु या पक्षी को सम्मान और सहायता मिले। हमारा हर कार्य – चाहे वह भोजन वितरण हो, मेडिकल सहयोग हो या शिक्षा में सहायता – समाज को सशक्त बनाने की दिशा में एक कदम है।

पशु, पक्षी और पर्यावरण रक्षा

गर्मियों में परिण्डों का वितरण, घायल पशुओं की देखभाल, वृक्षारोपण अभियान और औषधीय पौधों का वितरण हमारे द्वारा किए जा रहे प्रमुख सेवा कार्यों में शामिल हैं। हम मानते हैं कि जीव मात्र की सेवा ही सच्ची सेवा है।

शिक्षा, स्वास्थ्य और जागरूकता

मेधावी छात्रों को शिक्षा सामग्री, निर्धनों के लिए निःशुल्क मेडिकल उपकरण, रक्तदान शिविर, नशा मुक्ति अभियान और अंगदान के प्रति प्रेरणा – ये सब हमारे समाज को शिक्षित, स्वस्थ और जागरूक बनाने के प्रयास हैं।

सेवा ही सच्चा धर्म है…

प्रेम साई सेवा संस्थान, मावली

प्रेम साई सेवा संस्थान, मावली एक समर्पित जनकल्याणकारी संगठन है, जो तन, मन और धन से समाजसेवा के लिए निरंतर कार्यरत है। हमारा उद्देश्य हर जरूरतमंद तक सहायता पहुँचाना है — चाहे वह पशु-पक्षियों की सेवा हो, गरीबों को भोजन देना हो, शिक्षा में सहयोग करना हो या फिर मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध कराना।

संस्था “सेवा परमो धर्मः” के सिद्धांत को आत्मसात करते हुए जनसेवा के अनेक प्रकल्प चला रही है — और आपके छोटे-छोटे सहयोग से किसी का जीवन बदल सकता है।

हमारे सेवा कार्य

सेवा से समाज निर्माण की ओर एक समर्पित प्रयास

प्रेम साई सेवा संस्थान, मावली समाज के उन वर्गों तक सहायता पहुँचाता है जिन्हें सबसे अधिक जरूरत होती है। हमारे कार्य केवल सहायता नहीं, एक मिशन हैं — करुणा, जागरूकता और जिम्मेदारी के साथ।

वस्त्र एवं भोजन वितरण

हम पुराने लेकिन उपयोगी वस्त्र और जूते एकत्रित कर ज़रूरतमंदों तक पहुँचाते हैं। साथ ही, भोजन कूपन के माध्यम से गरीब और असहाय लोगों को भरपेट भोजन मिल सके, यह सुनिश्चित करते हैं।
Read More

शैक्षणिक सहयोग

प्रत्येक वर्ष 12वीं के बाद आगे पढ़ने वाले मेधावी छात्रों का चयन कर उन्हें नौकरी लगने तक स्टेशनरी, यूनिफॉर्म, बैग आदि की सहायता दी जाती है।
Read More

मेडिकल सहायता

मरीजों को व्हीलचेयर, ऑक्सीजन सिलेंडर, स्टेचर आदि निःशुल्क उपलब्ध करवाना। साथ ही, इलाज के बाद इन्हें वापिस जमा करवाना हमारी जिम्मेदारी और व्यवस्था का हिस्सा है।
Read More

जनजागृति अभियान

नशा मुक्ति, अंगदान, रक्तदान, योग शिविर जैसी सेवाओं के माध्यम से हम समाज में जागरूकता फैलाते हैं।
Read More

पशु-पक्षी सेवा

गर्मी के मौसम में परिण्डों का वितरण, पशुओं के लिए पानी के प्याले व इलाज की सुविधा – यह हमारे सेवा भाव की पहचान है।
Read More

वृक्षारोपण अभियान

औषधीय पौधों का उत्पादन एवं वितरण जैसे – तुलसी, अशोक, मीठा नीम, नीमगिलोय आदि, पर्यावरण की सुरक्षा हेतु किया जाता है।
Read More

प्रेम साई सेवा संस्थान, मावली – सेवा ही हमारा धर्म है | घायल पशुओं के इलाज, पक्षियों के परिण्डे वितरण, मेडिकल उपकरण सहायता, वृक्षारोपण, शिक्षा सहयोग, अन्नदान एवं नशा मुक्ति अभियान हेतु आज ही जुड़ें!

हमारे कार्यों की झलकियाँ

आपका सहयोग, किसी की मुस्कान

आइए, मिलकर सेवा का दीप जलाएं।”

प्रेम साई सेवा संस्थान, मावली — आपके सहयोग का सच्चा उपयोग।

आपका सहयोग बन सकता है किसी के लिए जीवनदान सदस्य बनें केवल ₹1000 वार्षिक सहयोग से। इससे अधिक सहयोग की कोई सीमा नहीं है।